Asia Cup 2022: बांग्लादेश और श्रीलंका में तेज़ हुई ज़ुबानी जंग, 'करो या मरो' की कगार पर
यूएई (UAE) में चल रहे एशिया कप 2022 (Asia Cup) में आज बांग्लादेश (Bangladesh) और श्रीलंका (Srilanka) के बीच कांटे की टक्कर होगी. दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में एक-एक मुकाबला अफगानिस्तान (Afganistan) से हार चुकी हैं. ऐसे में मुकाबला दोनों टीमों के लिए 'करो या मरो' का होगा. आज का मैच जो टीम जीतेगी वह टीम सुपर-4 में शामिल होगी और जिस टीम को हार मिलेगी, उसके लिए यह एशिया कप 2022 (Asia Cup) का दरवाज़ा बंद हो जायेगा।
आपको बता दें कि एशिया कप 2022 (Asia Cup) के ग्रुप-बी में बांग्लादेश (Bangladesh), श्रीलंका (Srilanka) के साथ अफगानिस्तान (Afganistan) है. वही अफगानिस्तान (Afganistan) की टीम ने बांग्लादेश (Bangladesh) और श्रीलंका (Srilanka) को पछाड़ते हुए अपनी जगह सुपर-4 में पक्की कर ली है. श्रीलंका (Srilanka) के खिलाफ अफगानिस्तान (Afganistan) ने एकतरफा जीत दर्ज की थी, लेकिन बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ अफगानिस्तान (Afganistan) को थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी.
बांग्लादेश (Bangladesh) और श्रीलंका (Srilanka) की टीम इस एशिया कप 2022 (Asia Cup) में कमज़ोर नज़र आ रही है। दोनों ही टीमों का हालिया रिकॉर्ड बेहद ही ख़राब रहा है.आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बांग्लादेश (Bangladesh) ने अपने पिछले 16 टी20 मैचों में से 14 में हार का सामना किया है, वहीं श्रीलंका (Srilanka) को अपने पिछले 14 टी20 मुकाबलों में से सिर्फ चार में ही जीत मिल सकी. वही दोनों टीमों के बीच ज़ुबानी जंग भी छिड़ गयी है, श्रीलंका (Srilanka) के महिला जयावर्धने (mahila Jayawardhne ) ने तीखे अंदाज़ में कहा कि "अब दम दिखने का वक़्त आ गया "
मोहम्मद शारिक सिद्दीकी
Sandhya Halchal News